गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

तीन वाल्मिकी युवाओं की मौत और फेंकु सरकार का परिपत्र

हिन्दुत्व का नाला, जहां तीन युवा वाल्मीकियों की मौत हूई





फेंकु सरकार का परिपत्र





गुजरात के उंझा शहर में तीन वाल्मीकि भाई ड्रेनेज लाइन की सफाई करने गये और सांस रुंधने से उनकी मौत हो गई. गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारीता विभाग ने ता. 26 मार्च, 2013 को निकाले परिपत्र मॆं घोषित किया है कि अब पूरे गुजरात राज्य में कहीं भी मेन्युअल स्केवेन्जर्स दिखाई नहीं देते. (राज्य मां कोइपण जग्याए मेन्युअल स्केवेन्जर्स जणायेल नथी). इस परिपत्र निकालने के एक साल बाद तीन सफाई कर्मियों की मौत होती है. यह श्रीमान फेंकु का गुजरात है. यहां सरकार का हर डिपार्टमेन्ट गप मारने में एक दूसरे से स्पर्धा करता है. तीन-तीन युवाओं की मौत से यह साबित होता है.






रविशकुमार को क्या हो गया है?





एनडीटीवी के रविशकुमार को क्या हो गया है? जब समूचा इलेक्ट्रोनिक मीडीया गुजरात के फेंकु की स्तुति कर रहा है, तब रविशजी उल्टी गंगा बहा रहे हैं. कल नोइडा में जाकर मज़दूरों से मीले. उनसे पूछा कि अरबों रुपया विज्ञापनों के पीछे खर्चा करनेवाली पार्टियों क लिए मज़दूरों की स्थिति कोई मुद्दा बनती है कि नहीं. ओर परसों वे गए थे मेरठ के एक गांव में, जहां दलितों को बांटने के लिए सियासत चल रही है, जाटवों के घरों पर नीला झंडा है, सवर्णो के घरों पर भगवा है. जहां जमीनी सच्चाई जानने के लिए आसमान में झंडा देखना पडता है.
  

सोमवार, 18 नवंबर 2013

कैसे भारतरत्न चाहिए?



उन्हे अब ऐसे ही भारतरत्न चाहिए, जो सिर्फ बल्ला घुमाकर या कोई सूरीला गाना गाकर सब का मनोरंजन करें, क्योंकि ऐसे मनोरंजनबाज लोग उन्हे कोई असुविधाजनक सवाल नहीं पूछेंगे, ऐसा कभी नहीं पूछेंगे कि इस देश में हररोज तीन हजार लोग कुपोषण, गरीबी, भूखमरी और टीबी से क्यों मरते हैं?

शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

देश में कुपोषण




विश्व के भूखमरी से पीडित देशो की सूचि में प्रथम पंद्रह देशो में भारत है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश भी इस संदर्भ में भारत से बहेतर स्थिति में है. भारत के विभिन्न राज्यों में मध्यप्रदेश साठ प्रतिशत कुपोषण के साथ सबसे उपर है. मध्यप्रदेश में कांग्रेस हो या बीजेपी, किसी के भी राज में कुपोषण की शर्मनाक स्थिति में कोई फर्क नहीं पडा. मध्यप्रदेश के बाद झारखंड, बिहार, मेघालय, छत्तीसगढ और गुजरात में कुपोषण का झंडा लहराता हुआ दिखाई देता है. यह छह राज्यों में कुपोषण देश के औसत से भी ज्यादा है.

सोमवार, 12 अगस्त 2013

मनुस्मृति और सोशल मीडीया



वैसे तो मनुस्मृति के हिसाब से भी सोशल मीडीया से दूर रहेना चाहिए. किसी व्यक्ति का सिर्फ फोटो देखकर आप उसे दोस्त कैसे बना सकते हैं? दोस्ती का आधार तो आप की जाति है, जो चार वर्ण की नींव है और चार वर्ण मैंने ही बनाया ऐसा खुद भगवान ने गीता में कहा है.