गुरुवार, 26 अप्रैल 2012
मंगलवार, 24 अप्रैल 2012
दलित सेना राजस्थान - संघ परिवार का मुखौटा
![]() |
| दलित सेना राजस्थान की आड में संघ परिवार रच रहा है साजिश |
दलित सेना राजस्थान
के नाम से फेसबुक पर एक एकाउन्ट है. वैसे उनकी प्रोफाइल खुद को नोन-पोलिटिकल बताती
है और धार्मिक विचार बौद्ध बताती है. उसका प्रदेश सचिव नेमीचंद्र मट्टु है. इस
एकाउन्ट की टाइमलाइन पर जो पोस्टिंग हो रही है, उस पर जरा गौर करे. कोई मानसिंघ
पवार मनु सींघवी की पोर्न सीडी लेकर आया है, और लिखता है,
"एस. आई. टी. ने डी मोदी जी को क्लीन चिट !!
इधर सेकुलर कुत्तो और कांग्रेसियों की मर गई माँ !!
अब ये कुत्ते न्यूज़ पोइंटो, प्राइम टाईमो, ब्रेकिंग नयूजो पर
इकठ्ठे हो कर मातम मनाने वाले हे !!
इनका ताउजी बेदाग़ निकला !!"
दूसरी पोस्टिंग चाणक्य का अखंड भारत के नाम है, और उसमें हिन्दु सनातनी देवी देवताओं की दूर्दशा का चित्रण है.
तीसरी पोस्टिंग भरतकुमार राजपुरोहित की है, जिसका नाम है हिन्दु योद्धा भर्ती अभियान.
इन चीजों को देखकर साफ साफ लगता है की संघ परिवार का मुखौटा हे दलित सेना
राजस्थान, जिसमें ज्यादातर नोन-दलित है.
हम इन लोगों से इतना ही कहते है कि कांग्रेसियों को जी भरके गाली दो. हमें कोई
एतराज नहीं. मगर बीजेपी और नरेन्द्र मोदी दलितों के मसीहा नहीं है. नरेन्द्र मोदी
तुम्हारा बाप हो सकता है. हमारा नहीं.
हम सभी दलित बुद्धिजीवियों से अनुरोध करते हैं, इस राजस्थान दलित सेना से कतई ना जूडे.
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2012
न्याय के अलग मानदंड
|
| यहां राज्य का शासक पक्ष खुद अपने राजकीय स्वार्थ की खातिर राज्यपाल के ओहदे की गरीमा का निलाम कर रहा है, यह कितना उचित है? |
गुरुवार, 19 अप्रैल 2012
रीडल्स इन हिन्दुइज़म के हिन्दी अनुवाद में जानबूझकर की गई गलतियां
कहीं बाबासाहब की प्रतिमा को कोई जूते का हार पहेनाता है तो हम भडक उठते है. सडकों पर आ जाते हैं, मरने मारने पर उतारु हो जाते हैं. यहां एक बेमिशाल, ऐतिहासिक किताब का पूरा हार्द खत्म करने की साजिश रची गई और हम चूप बैठे है. यह कैसी अंबेडकर-भक्ति है?
![]() | |
| महाराष्ट्र सरकार ने 1987 में प्रगट किया बाबासाहब का अंग्रेजी में वोल्युम, जिसने राम-कृष्ण की काल्पनिक कहानियों का सत्य लोगों के सामने रखा |
![]() |
| यहां लिखा है, फोर धीस जेमीनी रीलाइज़ ऑन धी कन्डक्ट ऑफ मेन व्हु हेज़ बीलीव्ड इन वेदान्त (उसका अनुवाद कैसा उल्टा कर दिया, यह देखीये.. |
![]() |
| अनुवाद किया है, इसीलिए जेमीनी उन लोगों के विरुद्ध है, जो वेदांत में आस्था रखते है. |
गुरुवार, 12 अप्रैल 2012
गुजरात हाइकोर्ट में न्यायमूर्तिओं पर फेंके गए जूत्ते
गुजरात हाइकोर्ट में कल दो अलग घटनाओं में दो जज पर चप्पल फेंके गए. करीब 12 बजे जस्टिस एम. डी. शाह की तरफ रामाजी जोइताजी ठाकोर ने चप्पल फेंका. रामाजी के पिता ने हाइकोर्ट में एक अर्जी की थी. वह अर्जी रद हो गई थी. मगर रामाजी को अंग्रेजी नहीं आती थी, इस लिए उसे अर्जी रद होने के बारे में पता नहीं था. कल जब अर्जी का गुजराती अनुवाद उसके हाथ में आया, तब उसने गुस्से में आकर जज पर चप्पल फेंका.
दूसरी घटना में भायावदर के भवानीदास चाय का स्टोल चलाते थे, कोर्पोरेशन के कर्मी उसका स्टोल उठाके ले गए थे. भवानीदास ने लॉअर कोर्ट में केस किया था और वह जीत भी गया था, फिर भी उसे कोर्पोरेशन स्टोल चलाने नहीं देती थी. भवानीदास ने सन 2003 में हाइकोर्ट में अपील की थी. आठ साल तक कोइ फैंसला न आने की वजह से गुस्से में आकर भवानीदास ने जस्टिस झवेरी को जूत्ता मारा. हालांकी इन दोनों घटनाओं में कीसी को कुछ चोट पहुंची नहीं है.
सोमवार, 2 अप्रैल 2012
ऐसे हिन्दु राष्ट्र को लोग गलती से गुजरात कहते है
हिन्दु राष्ट्र एक ऐसा राष्ट्र
है,
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
का प्रचारक मुख्यमंत्री होता है,
जिसमें खुन का बदला खुन होता
है, कानून और व्यवस्था का नीलाम होता है, एक जगह किसी की कत्ल
होती है तो, दूसरी जगह बैर लेने के लिए निर्दोष लोग मारे जाते है,
जिसमें गांवों में बसते दलितों
पर अत्याचार होते रहेते हैं, प्रशासन उत्सवो में गुलतान रहेता है और शहर के दलित
टीवी पर क्रिकेट मेच देखने में व्यस्त रहते हैं,
जिसमें बीटी कोटन के खेतों मे नाबालिग आदिवासी बच्चों तथा बच्चियों
का शोषण होता है और राज्य सरकार उसकी जांच करने आते राष्ट्रीय बाल आयोग की खिल्ली
उड़ाती है,
जिसमें राज्य के महिला मंत्री वाल्मीकि समुदाय के बुज़ुर्गों
के पांव धोने का दंभ करती है, मगर उनके आर्थिक उत्थान के कोई कदम नहीं लिए जाते,
जिसमें मुख्यमंत्री के विरोधियों को देशद्रोही की उपाधि दी
जाती है,
जिसमें क्रान्ति की कविता लिखनेवाले कवि सरकारी इनाम के
लिए तडपते हैं और जिसकी जैसी किंमत उसी प्रकार सबका मुंह बंध किया जाता है,
जिसमें बमनवाद का विरोध करनेवाले लोग भी मुख्यमंत्री शुद्र
जाति के है, ऐसा कहकर उसका बखान करते हैं,
ऐसे हिन्दु राष्ट्र को लोग गलती से गुजरात कहते है.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)









