शनिवार, 5 जनवरी 2013

ब्राह्मण का बेटा

स्टेशनरी की दुकान पर बीस साल का एक युवान आया नये साल की डायरी खरीदने के लिए. पांच-सात डायरियां देखी. एक डायरी उसे अच्छी लगी.
"क्या कीमत है इसकी?"
"एकसौ अस्सी रूपया."
"बहुत ज्यादा है. थोडा कम करो. देढसौ में दो. मैं ब्राह्मण का बेटा हुं."
दुकानदार मान नहीं रहा था.
"ठीक है. एकसौ साठ में दे दो. आज नये साल का पहला दिन हैं." युवान ने सस्ते में डायरी लेने का एक और तर्क दिया.
लगता है अब भी दुकानदार मान नहीं रहा.
"मैं आप के बेटे जैसा हुं. अब तो डायरी दे दो."
"ठीक है. मगर, एकसौ साठ से एक रूपया कम नहीं."
युवान का चहेरा खील उठा, मानो ओलीम्पीक का मेडल जित लिया हो. दुकानदार को एकसौ साठ रूपया देकर, डायरी  अपने थैले में रखी और उसे कुछ याद आया.
"एक बिल बना दो, भैया, दोसौ रूपये का, प्लीझ."

बुधवार, 2 जनवरी 2013

कहां लडना है और कहां लड रहे है बीजेपी के सासंद?


अमरेली के भाजपी सांसद नारण कचडीया और उसके साथियों पर अमरेली सरकारी अस्पताल के डोक्टर बी. एल. डाभी पर हमला करने के जुर्म में पुलिस ने फरीयाद दाखिल की है. टाइम्स ऑफ इन्डीया (ता. 2-1-13) में आए वृत्तांत अनुसार, कचडीया ने कहा कि वहां अस्पताल में सुबह से गरीब दर्दी खडे थे ओर कोई उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा था.

एक तरफ, पीछले दस साल से गुजरात में सरकारी अस्पतालों का निजीकरण हो रहा है, नीजी ट्रस्ट बन रहे हैं, और गरीबों को मिलनेवाली सुविधाएं छीनी जा रही है और कचडीया जैसे सांसद जख मार रहे हैं. कहां लडना है और कहां लड रहे हैं, ये बीजेपी के सासंद?

मंगलवार, 1 जनवरी 2013

गुजरात-विरोधी आंकडे


देशद्रोही, गुजरात-विरोधी, कोमवादी, जातिवादी टाइम्स ऑफ इन्डीयाने आज सेकन्ड पेइज पर भयानक तथ्य उजागर किये हैं, जरा देखें.

1. गुजरात में 0 से 6 साल के नोर्मल वेइट चील्ड्रन का प्रतिशत 43 हैं. अर्थात्, गुजरात के 57 फीसदी बच्चों का वजन नोर्मल नहीं है. देश में गुजरात का क्रम 15 है. पंजाब में यह 65 फीसदी है.

2. देश के कोने कोने से लोग गुजरात रोजीरोटी के लिए आ रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि गुजरात भारतमाता की सेवा कर रहा है. गुजरात में शहरी क्षेत्रों में केझ्युअल वर्कर्स का एवरेज वेजीझ सिर्फ रू. 106 है. केरल में रू. 218 है.

3. गुजरात में स्कुल ड्रोपआउट रेट  58 फीसदी है. एक नागरिक को अपने जीवनकाल में शिक्षण के जितने साल प्राप्त होते हैं, उसे स्कुल लाइफ एक्सपेक्टन्सी कहते हैं, जो गुजरात में 8.79 फीसदी है, केरल में 11.33 है. इस मामले में गुजरात का क्रम पूरे देश में 18वां है.

4. 2004 से 2012 के बीच गुजरात में गरीबी में 7.4 फीसदी कमी आई है. गुजरात की तुलना में ओरीस्सा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्णाटक, राजस्थान का परफोर्मन्स अच्छा है.

5. देश के मोस्ट पोल्युटेड क्षेत्रो में गुजरात का वापी सबसे उपर है.

6. 2011 में वाइब्रन्ट गुजरात इन्वेस्टर समीट में साइन किए गए एओयुझ में से सिर्फ 3.1 फिसदी का अमल हुआ है. एफडीआई लाने में महाराष्ट्र, दिल्ही, कर्णाटक और तमिलनाडु गुजरा त से आगे हैं.

7. चाइल्ड सेक्स रेशीयो गुजरात में 2011 में 886 है. गुजरात का रेन्क छठ्ठा है. 

ये सारे आंकडे सत्तावार है. अधिकृत है. पाकिस्तान की आइएसआइ के नहीं है.

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

शुरूआत हरियाणा से करें

हम अक्षय ठाकुर और उसके दरिंदे साथियों के शुक्रगुजार है कि उन्हो ने वह दुष्कर्म इस देश की पाटनगरी में किया जो दुष्कर्म उनके पुरखें हजारों सालों से इस देश की दलित-आदिवासी-मूल निवासी औरतों के साथ गांवों में करते आये हैं. और इस देश की सुष्माओं को आंदोलित किया और कहने पर मजबूर किया कि बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाय. तो शुरुआत हरियाणा से करते हैं. आप की क्या राय है?

बुधवार, 28 नवंबर 2012

महात्मा जोतीबा फुले



आज आदरणीय जोतिबा फुले का स्मृति दिन है. उन्हो ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी. 1873 में स्थापना के दो साल बाद 1875 में जब वे समाज की गतिविधियों का विवरण दे रहे थे, तब उन्होने अपनी बात इस तरह रखी थी:

"ब्राह्मण, पंडित, जोशी, उपाध्याय-पुरोहित आदि लोगों की दासता से शुद्र लोगों को मुक्त करने के लिए, जो अपने स्वार्थी ग्रंथो के द्वारा आज हजारों सालों से शुद्र लोगों को नीच समजकर गफलत में लूंटते आ रहे है. इसलिए उपदेश और ज्ञान के द्वारा उनको उनके सही अधिकार समजाने के लिए, मतलब, धर्म और व्यवहार से संबंधित ब्राह्णों के नकली और स्वार्थी ग्रंथो से उनको मुक्ति दिलाने के लिए कुछ जानकार शुद्र लोगों ने इस समाज की स्थापना दि. 24 सितम्बर, 1873 को की है. इस समाज में राजनीतिक सवालों पर बोलना सख्त मना है." 

जोतिबा फुले उन्नीसवीं सदी के महान भारतीय विचारक थे. आज हमारे देश में कोई गोपालक या कोई दलित मुख्यमंत्री बन सकता है तो इसका श्रेय जोतीबा को ही जाता है. जोतीबा की परंपरा बाबासाहब अंबेडकर ने आगे बढाई थी. हमें उसी परंपरा को आगे ले जाना है. नागपुर के एल जी मेश्राम विमलकीर्ति ने महात्मा फुले रचनावली का संपादन किया है. जिसका प्रकाशन राधाकृष्ण प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड (7-31, अंसारी मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110 002) द्वारा किया गया है. और संपर्क इ-मेइल है - info@radhakrishnaprakashan.com. हर विचारशील व्यक्ति के घर में यह ग्रंथ होने ही चाहिए.

"अरे, सभी मराठी अखबारों के संपादक ब्राह्मण होने की वजह से उनको अपनी जाति के लोगों के विरुद्ध लिखने के लिए हाथ नहीं चल रहा है. जब युरोपीयन मुखिया था, उस समय वह उन ब्राह्मणों की चतुराई चलने नहीं देता था. उस समय सभी ब्राह्मण संगठित होकर उनपर आरोप लगाते थे कि उनके ऐसा करने से हम सभी प्रजा का इस तरह से नुकसान हुआ है. इस तरह ये ब्राह्मण लोग उनके विरुद्ध इस तरह गलत-सलत अफवाएं फैलाकर उनको इतना त्रस्त कर देते थे कि उनको अपने मुखियापद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पडता था और वे आगे इस म्युनीसीपालीटी का नाम लेना भी छोड देते थे."
(पेइज 219, महात्मा जोतीबा फुले रचनावली-1)
 

बुधवार, 21 नवंबर 2012

गाय की पूजा



भारत में हजारों सालों से गाय की पूजा होती है. हिन्दु लोग गाय को माता कहते हैं. हम स्कुल में थे, तब गाय पर एक निबंध आता था. काउ इझ एनीमल. काउ इझ फोर फुटेड एनीमल. हमने कभी हमारे शिक्षकों से यह सवाल नहीं पूछा कि गाय को हम क्यों माता कहते हैं. सिर्फ एक ही जानवर को माता का इतनी बडी पदवी क्यों दी गई है?

गाय हजारों सालों से देश के कृषि अर्थतंत्र की जीवनडोर बनी हूई है. गाय खुद दूध देती है, इसक अलावा गाय की संतति भी हमें आर्थिक रूप से अत्यंत उपयोगी है. गाय के बछडे के वृषण काटने से बेल बनता है. बेल प्रजनन नहीं कर सकता. बेल खेती, परिवहन के कामों में उपयोगी होता है. अगर आप किसी आदमी के वृषण काट ले तो उसे कितनी भयानक पीडा होगी? भारतीय दंड संहिता की धारा 307 तहत यह गंभीर गुनाह है और "एटेम्प्ट टु मर्डर" की व्याख्या अंतर्गत आता है.

हजारों सालों से हमने न जाने कितने बछडों के वृषण काटें, उन्हे बेल बनाया, उन्हे हल के साथ बांधकर ढेर सारी फसल उगाई, यहां तक कि उनका प्रजोत्पत्ति का अधिकार भी छीन लिया. अपनी नजर के सामने अपने प्राणप्यारे बछडों के वृषणों को काटते हुए इन्सानों को देखकर गायों को कितना दुख हुआ होगा इसका अंदाजा हम नहीं लगा सकते. जिस हाथ से आप वृषण काटते हैं, इसी हाथ से गाय के मस्तक पर तिलक करते हैं और गाय माता की जय पुकारते हैं. वह आपकी गील्ट फीलींग है या दांभिकता कि आप गाय को माता कहते है...