विश्व के भूखमरी से पीडित देशो की सूचि में प्रथम पंद्रह देशो में भारत है. पाकिस्तान,
नेपाल और बांग्लादेश भी इस संदर्भ में भारत से बहेतर स्थिति में है. भारत के
विभिन्न राज्यों में मध्यप्रदेश साठ प्रतिशत कुपोषण के साथ सबसे उपर है.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस हो या बीजेपी, किसी के भी राज में कुपोषण की शर्मनाक स्थिति
में कोई फर्क नहीं पडा. मध्यप्रदेश के बाद झारखंड, बिहार, मेघालय, छत्तीसगढ और
गुजरात में कुपोषण का झंडा लहराता हुआ दिखाई देता है. यह छह राज्यों में कुपोषण
देश के औसत से भी ज्यादा है.
शुक्रवार, 27 सितंबर 2013
सोमवार, 12 अगस्त 2013
मनुस्मृति और सोशल मीडीया
वैसे तो मनुस्मृति के हिसाब से भी सोशल मीडीया से दूर रहेना चाहिए. किसी
व्यक्ति का सिर्फ फोटो देखकर आप उसे दोस्त कैसे बना सकते हैं? दोस्ती का आधार तो आप की जाति है, जो चार वर्ण की नींव है और चार वर्ण मैंने
ही बनाया ऐसा खुद भगवान ने गीता में कहा है.
रविवार, 21 अप्रैल 2013
तुम्हे डाकिन नहीं कहूँगा माँ
तुम्हे डाकिन नहीं कहूँगा माँ
तुम्हारा दूध अमृत का झरना
माँ, तुम्हे डाकिन नहीं कहूँगा
माफ़ कर दूंगा उनको
जो तुम्हे तरछोड़ कर
चले गए डोलरिया देशमें
उनके साफ सुथरे सूत-बुटकी
इतनी भी इर्षा नहीं करूँगा
वाइट हाउस की शीतल छाया उन्हें मुबारक.
तुम पुकारोगी तो
सबसे पहले मै आऊंगा तुम्हारे साथ.
भुला दूंगा सर पर मैला उठाती मेरी गर्भवती स्त्री को.
चैत्र की तपती धूपमे
कमर से टेढा मेरा बाप
जो खेत काम ढूंडता
भुला दूंगा
सर पर अत्याचारों की जलती सिघ्डी
उठाये हिजरत करते मेरे बांधवों को ..
मै सब कुछ भुला दूंगा
तुम्हारी प्रतिष्ठा अनमोल..
मै जंगलों से, घाटियोंसे बार बार होता रहूँगा विस्थापित
शहेरों की सडकों पर .
बांधने दूंगा उन्हें मेरी छाती पर
सरदार सरोवर, शौपिंग सेंटर, अम्युझ्मेंट पार्क और अभयारण्य.....
मै न होने दूंगा
तुम्हारे मनको कचोटने का अहसास .....
माँ भले ही तुमने मेरे और उनके बिच
तर तम किया, दगाधोखा भी किया
वो मेरा भाई, मेरा बाप, मेरा मालिक
मेरा अन्नदाता !
उसकी जूती मेरे दांतों तले..
उसकी मुत्तिसे
झग्मगते रहे
तुम्हारे सचिवालय, संसद, न्यायपालिकाए..
जब तक सूर्य चन्द्र है.
मै चढ़ता रहूँगा
हर कारगिल जन्ग में
देशभक्ति के क्रोस पर
तुम्हारी धूलि को
मेरे अछूत लहु का प्रणाम
माँ क्या मैं तुम्हे कभी भी डाकिन नहीं कहूँगा?
- राजु सोलंकी
- अनुवाद - मीना त्रिवेदी
- अनुवाद - मीना त्रिवेदी
सोमवार, 21 जनवरी 2013
मैं कितना दुखी हुं
मै सुबह उठकर अमुल
का दुध पीता हुं. विको वज्रदंती से मेरे दांत और नीरमा डीटरजन्ट से टोइलेट साफ
करता हुं. जामनगर के कारीगर द्वारा बनाए गए बीस रूपये के लाइटर से पंचाल की गैस की
सगडी पर पानी गर्म करता हुं और खादी ग्रामोद्योग के नीम साबु से नहाता हुं. उस
वक्त ज्यादातर गुजरात के कवि माधव रामानुज की कविता "हळवे ते हाथे उठावजो रे अमे कोमळ कोमळ" गाना पसंद करता हुं. फिर लाल दरवाजा की फुटपाथ
से खरीदे ढाइसो के स्पोर्ट्स शुझ पहनकर फील्ड में जाता हुं. अहमदाबाद की सडकों पर
घूमने के लिए हमेंशा रीक्षा पकडता हुं. नेनो खरीदने के पैसे है मेरे पास, मगर मैं
फिजुल खर्चा करना नहीं चाहता. गुजरात के विकास पुरुषों द्वारा अभी सीएनजी महंगा
किया गया है, अभी दो दिन से रीक्षावालों की हडताल है, इस लिए मैं पैदल ही घूमता
हुं. अर्थात, मेरी पसीने की कमाई का एक एक पैसा सात करोड गुजरातियों के पास वापस
जाता है. फिर भी आज, लंडन में रहनेवाले एक एनआरजी (नोन-रेसिडेन्ट गुजराती) ने मुझे
कहा कि मैं गुजरात का विरोधी हुं. मैं कितना दुखी हुं, आपको कैसे बताउं.
मंगलवार, 15 जनवरी 2013
कौन चुनेगा देश का पीएम?
मुकेश अंबाणी ने गुजरात की वाइब्रन्ट
समिट में मोदी को अपना पिता तुल्य बताया. कहा कि, मैं उन्हे भारत
के भावि वडाप्रधान के रूप में देखता हुं. चौदह मंजिल के घर में माता, पत्नी और तीन
बच्चों के साथ रहते मुकेश को घर छोटा पडा तो उसने एक अरब डोलर का खर्च करके 4,532
स्क्वेर मीटर के प्लोट पर 27 मंजिल का 570 फीट उंचा कांच का बना "एन्टीला" नाम का घर बनाया, जिसमें उसकी खुद की 168 मोटर
कारों का गराज, इन-हाउस सर्विस सेन्टर, 50 बैठकों का थीयेटर, कुछ स्विमिंग पुल्स, दो
मंजिला हेल्थ क्लब, 600 कर्मियों की फौज़, बोल रूम और तीन हेलिपेड की सुविधा है. मुकेश
ने अपना यह घर उस शहर में बनाया, जहां आबादी के साठ फीसदी (करीबन 90 लाख) लोग शहर
की सिर्फ 8 फीसदी जमीन पर बसते हैं.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
